
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर द्वारा नेहरू युवक मंडल धार टटोह नोडल क्लब सदर ब्लॉक और महादेव युवक मंडल टिक्करी के सहयोग से पंचायत धौन-कोठी ,गाँव टिक्की के शिव मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर में 47 लोग जिनमें एक लड़की पुजा ने भी रक्तदान किया। इस शिविर सेवानिवृत प्रबंधक मिल्क प्लांट मण्डी कुबेर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उनके साथ पंचायत प्रधान सुरेंद्र शर्मा व बीडीसी सदस्य सुरजीत ठाकुर विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करके इस तरह के शिविर का आयोजन करना तारीफ के काबिल है ।क्योंकि ग्रामीण स्तर पर अभी भी कहीं ना कहीं रक्तदान को लेकर लोगों के दिमाग में गलत धारणाएं होती हैं कि रक्तदान से शरीर में बीमारी आती है इससे शरीर कमजोर हो जाता है जबकि इस से नुकसान नहीं बल्कि कई फायदे हैं।उन्होंने कुलदीप ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह वह ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करके विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन करवा रहे हैं ।ग्राम सुधार समिति के प्रधान शेर सिंह ठाकुर , महादेव युवक मंडल टिकरी के प्रधान उपदेश ठाकुर व सचिव मनीष चंदेल ने कहां की हर व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। युवक मंडल धार टटोह के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने कहा की हम सभी संकल्प लें कि हम स्वयं तो रक्तदान करने के लिए आगे आएं। इस शिविर में ब्लड बैंक बिलासपुर की तरफ से डॉ अमित ,भावना ठाकुर ,मनोज, कमल किशोर ,मनोज ,पुरुषोत्तम, श्यामलाल रक्तदान करने वालों में पुजा ठाकुर, सुरजीत ठाकुर,कुलदीप,पलविंदर,देशराज, इंद्रपाल,अजय,अंकित,नरेश,भाग सिंह,रवि,संदीप,नरेश,रघुवीर,मनीष, रणधीर,मदन,सुनील,अरविंद, अनिल,अंकुश,विक्रम,बलविंदर, पवन,कृष्ण,अनूप,गौरव,राकेश, नीरज,विनोद,अस्मित,विवेक,हित चंदेल,राजतिलक,दीपक,सुशील, मनीष,श्यामलाल,नरेंद्र,राजकुमार, मन लोक,सुशील,दीपक,आदेश, रविकांत,लेख राम संख्यान आदि थे।
