• Sat. May 9th, 2026

सरकार सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करेगीः मुख्यमंत्री

Byjanadmin

Jan 14, 2019


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण को अक्षरशः लागू करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हाल ही में संसद में आर्थिक रूप से पिछड़े नौकरी व शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने से सम्बन्धित विधेयक पारित किया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि इनसे उन्हें नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से केन्द्र और राज्य सरकार के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को बल मिला है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार प्रत्येक जाति और समुदाय के गरीब और पात्र व्यक्ति को अवसर सुनिश्चित कर रही है, जिससे कि वह अपना जीवन सम्मानपूर्वक जी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *