• Sat. May 9th, 2026

ईएसआई पीएफ न मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Byjanadmin

Jan 14, 2019


बद्दी में मांगो को लेकर प्रर्दशन करते हुए सफाई कर्मचारी

नहीं मिलता है मिनिमम वेतनमान, न ही कोई अकस्मात दुर्घटना की सुविधा

जनवक्ता ब्यूरो , बद्दी

बद्दी नगर परिषद के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारी जरूरी मूलभूत सूविधायें न मिलने से खफा होकर हिम मजदूर सभा के अध्यक्ष मेलाराम चन्देल से मिले। तथा उनकी अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारीणी का गठन किया। जानकारी देते हुए मेलाराम चन्देल ने बताया कि बद्दी नगर परिष्द के नौ वार्डों में सौ से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। परन्तु न उन्हें किसी प्रकार की वर्दी दी गई है और न ही सफाई करने के लिए जरूरी उपकरण अथवा औजार उपलब्ध करवाये जाते हैं। यही नहीं वेतनमान भी बहुत कम मिलता है। तथा न कोई ईएसआई की सुविधा है और न ही पीएफ जमा होता है। जबकि बहुत से कर्मी तो पिछले पन्द्रह सालों से कार्य कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा कम वेतनमान मे ज्यादा काम लिया जाता है। और यदि किसी से साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो उसके परिवार को रोटी के भी लाले पड जाते हैं। केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना भी इन कर्मियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाहरी राजयों के मजदूर कर्मचारियों को स्वास्थ्य की सभी जरूरी संविधायें नि:शुल्क मिलनी चाहिए। इसी उद्येश्य के लिए आज सफाई कर्मचारियों ने एक संयुक्त कार्यकारीणी का गठन किया है जिसमें प्रधान मोनू, तेजपाल उपाध्यक्ष, रवीन्द्र महासचिव तथा रोशन, संदीप, सोनू, राजिन्द्र, मीना, विपन को कार्यकारीणी सदस्य बनाया गया है। इसके इलावा परवीन्द्र, ब्रजपाल, सन्दीप, रोजन्द्री, समीबाला, सुन्दरपाल, आसू, महेन्दरी, ओमपाल, नरेश, चन्द्रपाल, मीना, संगीता, भोपाल, रोहित, संजय, विपिन, मुकेश, संगीता आदि को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *