• Sat. May 9th, 2026

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन दौलतपुर चौक पहुंचाकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेसियों की बोलती की बंद : अंकुश

Byjanadmin

Jan 15, 2019

जिला मीडिया प्रभारी ने दौलतपुर के दशकों पुराने सपने के साकार होने पर सांसद का आभार व्यक्त किया

जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्होंने दौलतपुर के लोगों के दशकों पुराने सपने को साकार किया है। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को दौलतपुर चौक पहुंचा कर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेसियों की बोलती बंद की है। यही नहीं सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से एक विशेष ट्रेन चलाई गई है जोकि प्रयागराज तक कुंभ में जाने वाले लोगों को एक अतिरिक्त सुविधा मिली है इसके लिए भी व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हैं।
दौलतपुर चौक तक आने वाली रेलगाड़ी से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को भी रेल सुविधा का लाभ मिलना अब शुरू हो गया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा में रेलयातायात के क्षेत्र में बहुत काम करवाया है, इतना काम आजादी के बाद नहीं हुआ । जहां रेल यातायात के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए प्रयास उनको आम जनता में और लोकप्रिय बना रहे हैं , तो वहीं विरोधी खास करके कांग्रेस के लोग जिनके पास अनुराग ठाकुर के विरुद्ध बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, वे लोग रेल यातायात के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के प्रयासों द्वारा हुई अभूतपूर्व प्रगति से परेशान हो गए है। तभी आए दिन कांग्रेसी रेल मुद्दे पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।
ऊना हमीरपुर रेल लाइन की अगर बात की जाए तो आज दौलतपुर चौक में रेल राज्य मंत्री द्वारा फिर से वही बात कही गई जो कुछ दिन पहले धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हमीरपुर उना रेल लाइन का फाइनल सर्वे पूरा हो चुका है तथा जल्दी ही इस रेल लाइन का काम भी शुरू हो जाएगा। यह तो तय है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों को जो रेल लाइन से जोड़ने का सपना देखा था वह आने वाले समय में पूरा होगा जिस के पूरा होते ही रेल लाइन से जुड़ने वाले क्षेत्र के लोगों को भी रेलगाड़ी के सफर की सुविधा मिलेगी। हास्य पद यह है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद कई दशकों तक देश पर राज किया तथा जिस कांग्रेस पार्टी की सरकार में ना केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को रेल बजट के नाम पर ₹1 दिया जाता था , उस कांग्रेस पार्टी के लोग आज हमीरपुर उना रेल लाइन पर कब ट्रेन चलेगी की राह देख रहे हैं। सर्वप्रथम ऐसे कांग्रेसियों को पहले अपने आकाओं से हिसाब लेना चाहिए कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी हमीरपुर क्यों नहीं रेल लाइन से जुड़ पाया और दूसरा ऐसे कांग्रेसियों को हमीरपुर उना रेल लाइन के ऊपर सवाल खड़ा करने का कोई अधिकार भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *