• Sat. May 9th, 2026

बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण रूप से लगाई जाएगी लगाम – विवेक भाटिया

Byjanadmin

Jan 15, 2019

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

बोर्ड की परीक्षाओं के नकल की रोकथाम के लिए जिला के सभी परीक्षा केन्द्रों में सी.सी.टी.वी कैमरे और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला में नकल पर पूर्णतय लगाम लगाने एवं परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंधन किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में नकल को रोकने के लिए जो भी आवश्यक कदम होगें वे उठाए जाएगें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि परीक्षा केन्द्र में नकल के बारे में सामूहिक तौर पर शिकायत आती है तो उस शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उस परीक्षा केन्द्र की शिकायत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यानार्थ लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्तों को पकड़ कर पशु पालन विभाग द्वारा उनकी नसबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य माह के प्रत्येक बुधवार को होगा जिसे 16 जनवरी बुधवार से शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि माॅडल फार्म के लिए सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वयकता स्थापित कर विचार-विमर्श करें कि माॅडल फार्म के लिए किस प्रकार से कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकती है जिसके लिए उन्होंने कृषि विभाग को आवश्यक प्रपोज़ल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को जिला में निर्मित होने वाले हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज के चल रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट को हर माह की सोमवार की प्रशासन की दक्षता बैठक में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए की वे सीवेरेज ट्रीटमैंट प्लांट के सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा करें।
उन्होंने कहा कि हैलो-डीसी ऐप शुरू की गई है जिसके माध्यम से विभागीय शिविरों में आने वाली लोगों की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारी इसका प्रयोग करके आमजन की समस्या का हल मौके पर करवाने के लिए सीधे तौर पर 10 बजे से 5 बजे तक हैलो-डीसी पर विडियों काॅल कर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर गौ सदनों के निर्माण, केन्द्रीय विद्यालय घुमारवीं, माॅर्डन रिकाॅर्ड रूम, रेलवे स्टेशन, प्रदूषण नियंत्रण, व्यास प्योर, काऊ सैंचुरी, अतिरिक्त शौचालय निर्माण, स्विमिंग पुल, के अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुद्ों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चैहान, सिद्धार्थ आचार्य, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, निदेशक कृषि विभाग डाॅ. डी.एस. पंत, राजस्व अधिकारी देवी राम, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. राजेश आलुवालिया के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *