• Sat. May 9th, 2026

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने देवभूमि हिमाचल को दी करोड़ों की सौगात

Byjanadmin

Jan 15, 2019

मां चिंतपूर्णी का दरबार भी देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा

सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयास लाये

रंग


अरुण डोगरा रीतू, अम्ब (ऊना)

चार राज्यमंत्री व रेल राज्यमंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा ने देवभूमि हिमाचल में करोड़ों की सौगात दी है। अब अम्ब आंदोरा के बाद दौलतपुर व मां चिंतपूर्णी का दरबार भी देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। आज इसका विधिवत शुभारम्भ मनोज सिन्हा ने किया। हालांकि अभी तक इसका विद्युतीकरण नही किया गया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने अब रेल मंत्री के समक्ष दौलतपुर को तलवाड़ा से जोड़ने की मांग रखी है। जबकि इसके विद्युतीकरण की मांग भी रखी है। ताकि अम्ब में आकर इंजन न बदलना पड़े। इस विद्युतीकरण पर लगभग 35 करोड़ का खर्चा अनुमानित हैं। अम्ब आंदोरा पहुंचने पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने धार्मिक स्थल बाबा डेरा में हाल्ट बनाने की मांग रखी। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी से जुड़े श्रद्धालु अब मां चिंतपूर्णी के दरबार पर हजारों आने वाले श्रद्धालुओं को अब रेल सुविधा मिल सकेगी। जहाँ से सीधे दिल्ली तक श्रद्धालु आ जा सकेंगे। लोगों को अब बहुत सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है। लोग यहां ओर दूर दराज से आते है। कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर से भी लोग यहां से लोग पहुंचते है। विधायक बलवीर चौधरी ने लोगों की समस्याओं को भी रेलवे के समक्ष रखा। मनोज सिन्हा ने कहा कि जो भी घोषणाएं हम कर रहे है उनको जल्द ही पूरा करके दिखाएंगे। यात्री सुविधाओं में विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी मांगे संसद अनुराग ठाकुर ने उठाई है उनको पूरा किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गयी लेकिन सुविधाएं कम बड़ी। हमारा प्रयास है कि हम इन सुविधाओं को बढ़ाये। हमने नई रेल लाइन भी बनाई। वाईफाई सुविधा भी प्रदान की है। वर्ष 2009 से लेकर 108 करोड़ रुपया खर्च हुआ है जिसे हमने 345 करोड़ तक पहुंचाया है। आज जो नया रेल खण्ड खुला है वह कनेक्टिविटी को गति प्रदान करेगा। मैं खुद ट्रेन में सफर करूेगा। अम्ब अंडोरा से दौलतपुर तक पहुंचेगी। 335 करोड़ रुपये हमने खर्च किया। दौलतपुर से मुकेरिया तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।मुकेरिया से तलवाड़ा तक का टेंडर अगले दो महीने में हो जाएगा। हिमाचल में जमीन अधिग्रहण का काम हो गया है जबकि पंजाब में अधिग्रहण का काम चला हुआ है। ऊना हमीरपुर का फाइनल सर्वे कर लिया गया है। उना होशियारपुर का फाइनल सर्वे जल्द किया जाएगा। जल्द ही रेलवे बोर्ड इसे स्वीकृत करेगा। मोदी सरकार ने चारों धामों को रेल सुविधा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। हिमाचल की देवभूमि में भी ऐसा होगा। अम्ब आन्दोर से दौलतपुर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया गया। मनोज सिन्हा ने मुस्लिम समुदाय के लिए जो ओवर फुट ब्रिज बनाने की मांग रखी उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा संसद अनुराग ने डेरा बाबा रुद्रानन्द में हालट बनाये जाने की मांग की है। जिसे मनोज सिन्हा ने जल्द ही पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विकास हो रहा है। आगे भी ऐसा ही होगा।

साभार जेएनएन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *