• Sat. May 9th, 2026

मोदी सरकार ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल कर की बहुत मदद : धूमल

Byjanadmin

Jan 16, 2019

उना में 28 जनवरी को होगा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन

जनवक्ता डेस्क ,बिलासपुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख़्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का ही निमार्ण होगा। भगवान राम करोडों हिुंदुओं के अराध्य हैं। राम जन्म भूमि श्री राम की है। यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। वह आज यहां सर्किट हाउस में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए कृत संकल्प है। लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है। भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि निर्णय राम मंदिर के पक्ष में आएगा। उन्होंने कहा कि आज बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें शिमला व बिलासपुर
के विस्तारकों के अतिरिक्त इस जिले के चारों विस क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। आने वाले लोक सभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश की चारों सीटों के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन ऊना में 28 जनवरी को होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे। इससे पहले मंड़ी व शिमला संसदीय क्षेत्रों के सम्मेलन हुए हैं। मंडी में तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह व शिमला के सोलन में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा बतौर मुख़्यतिथि पधारे थे। कांगड़ा के कार्यकर्ताओं का पन्ना प्रमुख सम्मेलन फरवरी के अंत में आयोजित होगा। धूमल ने कहा कि केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल करके इस पहाड़ी प्रदेश की बहुत
मदद की है। पूर्व यूपीए सरकार के समय यह विशेष श्रेणी का दर्जा समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली से बिलासपुर मनाली लेह रेलवे लाईन का काम शुरू हो गया है। लोगों को जमीन का मुआवजा पंजाब तक दे दिया गया है। 83 हजार 360 करोड़ की लागत से बनने वाली यह रेलवे लाइन सामरिक दृष्टि से अत्याधिक महत्वपूण है। 4657 किलो मीटर लंबी इस रेल लाईन में 244 किलो मीटर तक की सुरंगे होगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसदद अनुराग ठाकुर की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री ने चारों देवी मंदिरों को रेल मार्ग से जोडऩे के लिए सर्वे करने की सहमति प्रदान कर दी है। भविष्य में चिंतपुर्णी, ज्वाला मुखी , ब्रजेश्वरी व चामुंडा मंदिरों को जोडऩे का काम शुरू होगा। इस अवसर प्रदेश भाजपा प्रमुख रणधीर शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *