• Sat. May 9th, 2026

वीरभद्र और सुक्खू के समर्थकों में जमकर चले लात घूंसे

Byjanadmin

Jan 17, 2019


कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी

जनवक्ता ब्यूरो शिमला
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दिन शिमला कांग्रेस ऑफिस में वीरभद्र और सुक्खू के समर्थकों में जमकर लात घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के समर्थकों ने पहले अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की और दोनों गुट के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाना शुरू कर दीं, जिसमें कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी घायल हुए । मंच से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू व कुलदीप सिंह राठौर कार्यकर्ताओं से शांत होने की अपील करते रहे। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने काफी देर तक कार्यकर्ता आपस में गुत्मगुत्था होते रहे। सुक्खू समर्थक माने जाने वाले हमीरपुर के राजीव राणा को सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें आइजीएमसी ले जाना पड़ा । वहीं, कार्यकर्ताओं के बेकाबू होने के बाद पूर्व मुख्यैमंत्री वीरभद्र सिंह कार्यक्रम से बाहर चले गए। सुक्खू व कुलदीप राठौर सदस्यों को शांत करने में लगे रहे। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। पदाधिकारियों में हाथापाई ही हुई है। राजेंद्र राणा ने कहा कार्यक्रम सफल रहा है, मामूली कहासुनी है। पार्टी प्रदेश अध्याक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पार्टी हाईकमान को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *