• Sat. May 9th, 2026

स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण में अनुकरणीय प्रर्दशन के लिए सरकार ने की कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा

Byjanadmin

Jan 17, 2019


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
स्वच्छ भारत अभियान के तहत् वर्ष 2015 में शुरू किए गए कायाकल्प कार्यक्रम के अतंर्गत अस्पतालों के रखरखाव, स्वच्छता व संक्रमण नियन्त्रण को निर्धारित मापदंड़ों तथा अकों के आधार पर राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पुरस्कार तीन विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे जिनमें श्रेणी-1 में 25 लाख रुपये का पहला पुरस्कार नागरिक अस्पताल डलहौजी जिला चंबा, 15 लाख का द्वितीय पुरस्कार नागरिक अस्पताल सरकाघाट जिला मण्डी, 10 लाख का तीसरा पुरस्कार मेडिकल कॉलेज नाहन तथा सात अस्पतालों को तीन-तीन लाख रुपये के प्रशस्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
द्वितीय श्रेणी के पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार सात लाख रुपये का नागरिक अस्पताल सुजानपुर जिला हमीरपुर, पांच लाख का द्वितीय पुरस्कार नागरिक अस्पताल सराहां जिला सिरमौर व तृतीय पुरस्कार तीन लाख का नागरिक अस्पताल चुवाडी जिला चम्बा जबकि प्रशस्ति पुरस्कार तीन अस्पतालों को प्रत्येक को एक लाख रुपये का प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार, श्रेणी तीन के पुरस्कारों में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रत्येक को दो लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगें जबकि 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रत्येक को 50 हजार रुपये के प्रशस्ति पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुरस्कारों का उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहन देना व पहचान करना है जो साफ सफाई और संक्रमण नियंत्रण में अनुकरणीय प्रर्दशन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *