• Sat. May 9th, 2026

जागरूकता शिविर मे कुष्ठ रोग को मिटाने का लिया संकल्प

Byjanadmin

Jan 18, 2019

अब कुष्ठ रोग का उपचार है बहुत ही आसान

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग की कुष्ठ रोग इकाई के तत्वाधान से झंडूता खण्ड की ग्राम पंचायत झबोला मे ओपिनियन लीडरस के लिए कुष्ठ रोग पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सपना कुमारी ने की कुष्ठ रोग जागरूकता शिविर मे सहायक कुष्ठ रोग अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने कुष्ठ रोग के बारे मे उपस्थित सभी सदस्यो से कहा की इस रोग को जड़ से मिटाने के लिए इस संदेश को जन जन तक पहुंचाना होगा तथा हमे जागरूक होना होगा और समाज को भी जागरूक करके इस रोग के प्रति फैली गलत भ्रांतियों को मिटाने का प्रण करना है यदि किसी भी व्यक्ति मे इस तरह के लक्षण लगते हों तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र मे भेजे । इस अवसर पर आशा वर्कर संध्या देवी, चम्पा देवी, मति देवी, अंजना कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारा देवी, विजय लक्ष्मी तथा ग्राम के अन्य सदस्यों में सलोचना देवी, प्रोमिला देवी, द्रोपति, बिमला, पूजा, गायत्री, रामप्यारी, विध्या, सत्या सोहन लाल, राजेन्द्र सिंह, भाग सिंह, रमेश चंद, परमजीत, राकेश, देश राज, सुख देव, संजय कुमार, सुरेन्द्र आदि उपस्थित हुए तथा इस रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *