• Sat. May 9th, 2026

विपिन परमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Jan 18, 2019

समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए सुनिश्चित कराए अपनी उपस्थिति

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश विपिन परमार करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि प्रात 10ः45 पर शहीदों के माल्यार्पण के पश्चात 11 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पुलिस, होम गार्ड, नेवल यूनिट और एन.सी.सी, एन.एस.एस, स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11ः20 पर मुख्यातिथि द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना सम्बोधन दिया जाएगा तथा इस अवसर पर विभिन्न शिक्षा संस्थानों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विश्ष्टि कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों से आग्रह किया है इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह स्थल पर अपनी अपस्थित देकर समारोह की गरिमा को बढ़ाएं। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अधिनस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *