• Sat. May 9th, 2026

भारतीय कबड्डी महासंघ ने एक ईंट शहीद के नाम अभियान दिया अपना योगदान

Byjanadmin

Jan 18, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
चंडीगढ़ से एक इंट शहीद के नाम अभियान में भारतीय कबड्डी महासंघ ने भी जुड़कर अपना योगदान दिया है। वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में कबड्डी महासंघ के चेयरमैन हवा सिंह छोकर ने अभियान के संयोजक संजीव राणा को श्रमिकों के मेहताने के लिए 14 हजार 400 रूपए तथा ईंट भेंट कर स्मारक निर्माण में अपनी आहुति डाली। उनके साथ इस मौके पर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण महासचिव रोहतास भी मौजूद रहे इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा की चेयर पर्सन हरबीर कौर, विजय बॉस व रघुवीर ने भी अभियान की सराहना की। चेयरमैन हवा सिंह छोकर ने कहा कि यह अपने आप में अनूठा अभियान है जो शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। जिसमें लोग सरकार और राजनीति से परे हटकर खुद एक-एर्क इंट जुटाकर शहीद स्मारक बना रहे हैं। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि अभियान की शुरुआत हरियाणा के करनाल जिले से हुई थी। उसके बाद कुरुक्षेत्र और पंजाब के कई जिलों से होते हुए हिमाचल तक पहुंचा। हिमाचल के बिलासपुर जिले में भव्य शूरवीर गाथा को वर्णित करने वाला स्मारक बनाया जा रहा है। स्मारक का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है तथा अगामी माह तक इसके लोकार्पण की प्रबल संभावना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के लिए देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी योगदान दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *