25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की सफलता के लिए वह हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार की कुलदेवी मां अंबिका माता मंदिर के दर्शन करने के लिए परिवार के साथ पहुंचीं। कंगना मंदिर में फिल्म के लिए मन्नत मांगी, । प्रशंसकों से दूर कंगना ने अधिकांश समय अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ बिताया। माता के भजनों पर कंगना परिजनों के साथ जमकर थिरकी। इस अवसर पर कंगना ने कहा कि सब माता की पूजा कर सकें इसलिए मैने ये मंदिर बनवाया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी न तो राजनीति में आने की कोई इच्छा है और न ही अभी विवाह का कोई विचार है। 25 जनवरी को रिलीज होने वाली मणिकर्णिका फिल्म पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्हें एक वीरांगना का किरदार निभाने का मौका मिला है। इसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में थियेटर तो काफी कम हैं, फिर भी दर्शक उनकी फिल्म को जरूर देखेंगे। उन्होंने लोगों से पायरेटिड फिल्में न देखने की अपील भी की। हिमाचल के बारे में उन्होंने कहा कि वह प्रकृति का आनंद उठाने के लिए यहां आती हैं। समारोह में भाग लेने के बाद कंगना सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
मणिकर्णिका की शुक्रवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग
कंगना की नई फिल्म मणिकर्णिका की शुक्रवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मणिकर्णिका देखेंगे। कंगना के इस टूअर को काफी गोपनीय रखा गया था।

