• Sat. May 9th, 2026

सांसद अनुराग ठाकुर ने भोटा चौक में 65.77 लाख के विद्युतीकरण कायो्रं का किया शुभारंभ

Byjanadmin

Jan 18, 2019


जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
सांसद अनुराग ठाकुर ने नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत शुक्रवार को भोटा चौक स्थित भारत सरकार की एकीकृत ऊर्जा विकास योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति तथा कैपेक्स योजना के तहत 65 लाख 77 हजार रूपए के विद्युतीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कैपेक्स योजना के अंतर्गत भोटा चौक में पहले से स्थापित 100 केवीए बिजी उप केन्द्र का संबद्र्धन कर उसे 250 केवीए का बनाया गया। इस पर 3 लाख 69 हजार रूपए की राशि व्यय की गई तथा इससे अब भोटा चौक तथा आस-पास के क्षेत्र के 396 घरों को लाभ पहुंचेगा। इसी प्रकार एकीकृत ऊर्जा विकास योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत भोटा चौक में नई एलटी लाईन एवं घरेलू उपभोकताओं को मीटर उपलब्ध करवाने के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस पर 62 लाख रूपए की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रों में बिजली की कम बोल्टेज समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा तथा सप्ताह में चौबीस घंटे उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को इसी वित्त बर्ष में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उउन्होंने लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा,ििजला मीििडया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा राज कुमारी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन कपिल, महिला मोर्चा महासचिव सुनीता रानी, शहरी ईकाई के अध्यख संदीप भारद्वाज, सचिव वेद प्रकाश, नगर परिषद अध्यक्षा सुलोचना देवी, कमलेश चंद, पार्षद बिधि चंद के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड संजय दीवान, अधिशाषी अभियंता के0के0 भारद्वाज, एसडीओ राकेश वर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *