• Sat. May 9th, 2026

घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी

Byjanadmin

Jan 23, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर नगर के रौड़ा सैक्टर में घर के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल नंबर एचपी 24-बी-1681 के चोरी होने का समाचार है। मोटर साइकिल के मालिक मोहम्मद ताहिर ने इस घटना की सूचना थाना सदर में दर्ज करवा दी है। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि मंगलवार तडके चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनकी 135 सीसी पल्सर बाईक नंबर घर के बाहर खड़ी थी लेकिन सुबह देखा तो मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी। ताहिर ने बताया कि हालांकि उन्होंने हर संभव ठिकाने पर मोटर साइकिल की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना सदर में मोटर साइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया शीघ्र ही मोटर साइकिल का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *