
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हाल ही में मध्यप्रदेश के शिवपुरी व हिसार में सम्पन हुई अंडर 14 व 19 में स्वर्ण व रजत पदक जीत कर वापिस लौटी मोरसिंघी स्कूल के हैंडबाल ख़िलाड़ियो का स्कूल प्रशाशन ने स्वागत किया। मोरसिंघी स्कूल के प्रधनाचर्या अनिता राव ने बताया कि अंडर 14,19 व वरिष्ठ वर्ग की हैंडबाल प्रतियॉगीता में स्कूल की हैंडबाल खिलाड़ियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा व उनके दम पर हिमाचल ने अंडर 19 में स्वर्ण पदक, अंडर 14 व वरिष्ठ वर्ग में रजत पदक हासिल किया। पाठशाला में आज प्रधनाचर्या द्वारा सभी खिलाड़ियों व उनकी कोच स्नेहलता को सम्माननित किया गया। स्कूल प्रशाशन की तरफ से सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व खेल सामग्री दी गई। अनिता राव ने बताया कि गत 26 जनवरी को मोरसिंघी स्कूल की अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी प्रियंका ठाकुर को बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सत्तावन हजार पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया वहीं भावना शर्मा को पच्चीस हजार का नगद पुरस्कार सरकार द्वारा दिया गया। प्रियंका ठाकुर हाल ही में जकार्ता में सम्पन्न हुई ऐशियन गेम्ज़ में भारतीय महिला हैंडबाल टीम की सदस्य थी। इसके साथ ही प्रियंका व भावना शिवपुरी मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुई अंडर 19 स्कूल हैंडबाल नेशनल में स्वर्ण पदक व सोलापुर महाराष्ट्रा में रजत पदक विजेता हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम की सदस्य रही है। उनके पदक जीतने पर स्कूल प्रधानाचार्य अनिता रॉव, चेतराम, सुदेश सेठी, बबिता परमार, दिनेश कुमार, राकेश चौहान, नीलम कुमारी, ज्ञान चंद,जगदीप,पंकज कुमार,सीमा, जीवन, अश्वनी, सीमा, शारदा, सुनीता, अनुराग, जयपाल, ज्ञान चंद, रोशन,सन्तोष, विजय, पंकज , सुरजीत, रीना ने सभी हैंडबाल खिलाड़ियों, कोच स्नेहलता को पदक जीतने पर बधाई दी।
