सम्मान समारोह का आयोजन समारोह के मुख्य संयोजक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौरक्षक प्रकोष्ठ हि.प्र. मुनीम खान व बामटा प्रचायत के उप-प्रधान विक्रम ठाकुर की मौजूदगी में किया गया
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश का गैर सरकारी सदस्य बनाए जाने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिनेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया और इसमें शामिल होने वाली संस्थाओं द्वारा किए गए सम्मान समारोह का आयोजन समारोह के मुख्य संयोजक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौरक्षक प्रकोष्ठ हि.प्र. मुनीम खान व बामटा प्रचायत के उप-प्रधान विक्रम ठाकुर की मौजूदगी में किया गया जिसमें भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक मुनीर अख्तर लाली, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर व एस.सी.मोर्चा सदर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, प्रदेश एस.सी.मोर्चा भाजपा सुरजीत सिंह, दौलत राम, नानक चन्द, बाबू राम, कांशी राम, नगर सुधार समिति के सचिव राजेन्द्र गौतम, सह-सचिव रामप्यारी ठाकुर, प्रेस सचिव तनुज सोनी, कोषाध्यक्ष ओ.पी. मैहता, कार्यालय सचिव लाल सिंह चौहान, चंदू राम, नसीम मुहम्मद, मनोहर लाल, अनन्त राम नोगा, नन्द लाल कौंडल, नीरज वर्मा, निर्मला राजपूत, संजीव ढिल्लो, कुलदीप शर्मा, बलदेव शर्मा, सुनीता शर्मा, राजकुमार शर्मा, महिला मण्डल दनोह, रविदास सभा के प्रधान श्री निक्कू राम, अल्पसंख्यक के श्री हनीफ मुहम्मद, पार्षद डियारा श्री रोहित कुमार, रन्बो स्टार क्लब के प्रधान श्री इशान अख्तर , वार्ड सदस्य ईमरान खान, पूर्व प्रधान बामटा चम्पा देवी, अंजना, कांशी राम, जीवन लाल व सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता ने भाग लिया। दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वो एस.सी.वर्ग की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनका हर संभव निदान करने की कोशिश करेंगे उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेष प्रवक्ता रणधीर शर्मा, स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक झंडूत्ता जीत राम कटवाल, विधायक घुमारवीं राजेन्द्र गर्ग , एस.सी.मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुलख राज प्रेमी, पूर्व एस.सी.मोर्चा प्रदेषाध्यक्ष डा. सिकन्दर कुमार व समस्त भाजपा नेताओं व सभी समाज सेवी संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

