• Sun. May 10th, 2026

पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की के साथ-साथ गाली-गलौच

Byjanadmin

Jan 31, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह थाने के तहत डडौर में शराब के नशे में धुत्त 2 युवकों ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की के साथ-साथ गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि गत सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे डडौर-नागचला फोरलेन पर डडौर पुल के समीप 2 वाहनों के बीच टक्कर हो गई थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस जवान मौके पर पहुंचे तो नशे में धुत्त 2 युवकों ने पुलिस कर्मियों से बहसबाजी शुरू कर उन्हें धक्के दिए। उनके साथ गाली-गलौच की। वही मामला बिगड़ता देख पुलिस भी वहाँ से निकल गई। पूरा घटनाक्रम कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। कैमरे से बनाया गया वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस की फजीहत होने लगी तो पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर दो युवकों की पहचान की। जिनके खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद दोनों युवक भूमिगत हो गए है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *