• Sun. May 10th, 2026

स्वाभिमान पार्टी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Byjanadmin

Feb 10, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
स्वाभिमान पार्टी और रूरल हेल्प फाउंडेशन सोसायटी ने आईजीएमसी रक्त बैंक की टीम के सहयोग से वर्षा शालिका रिज मैदान शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस शिविर में डाक्टर किशोरी लाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वाभिमान पार्टी के साथ 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और लगभग 7 रक्तदान इच्छुक व्यक्ति रक्तदान नहीं कर पाए क्योंकि वह कुछ डेंगू, जौंडिस व अन्य ऐसी बीमारियों से पिछले 1 साल में ग्रस्त हुए थे। शिविर में स्वाभिमान पार्टी से डॉक्टर किशोरीलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जस्सल, और राजीव बंसल मंडल अध्यक्ष शिमला शहरी से शिविर में उपस्थित रहे। इनके साथ रूरल हेल्थ फाउंडेशन सोसाइटी के अधिकारी दुष्यंत कुमार और नितिन बाली रहे। आई जी एम सी रक्त बैंक से डॉक्टर पायल और उनके साथ निशिता कमलजीत नौख राम थे।

“हमने यह एक छोटी सी कोशिश की है ताकि जरूरत मंद व्यक्तियों को हस्तल में समय पर रक्त मिल सके और हम अपील करते हैं कि जनता ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करें और सुनिश्चित करें की अस्पतालों में जरूरत मंद व्यक्तियों को समय पर रक्त मिले।“

डॉ किशोरी लाल शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश
स्वाभिमान पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *