• Sun. May 10th, 2026

हैप्स में आयोजित राऊंड स्क्वेयर वर्चुअल कॉन्फ्रैंस

Byjanadmin

Feb 12, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में ’चिटगाँग ग्रामर स्कूल’ ’’बंगलादेश’’ के साथ राऊंड स्क्वेयर वर्चुअल कान्फ्रैंस का आयोजन किया गया। इसमें ’’मांइड फुलनैस’’ और वर्ली आर्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ चिटगाँग ग्रामर स्कूल द्वारा सोशल वर्कर रक्षन्द के बेहतरीन भाषण से किया गया। विद्यालय के ग्यारह छात्रों ने इस कॉन्फ्रैंस में भाग लिया। जिसमें दिशा, जागृति, अमीष, पीयूष, प्रतीक, हर्ष, इनायत, अमन, आँचल, इशिता, आस्था और अन्वेषिका शामिल रहे। सम्मेलन के दौरान दोनों स्कूलों के छात्रों ने एक दूसरे से वर्ली आर्ट पर प्रश्नोत्तर कर अपने-अपने विचार सांझा किए। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्या नैना लखनपाल के दिशा निर्देशन में विद्यालय के अध्यापकों सुनीता शर्मा, उमा शर्मा, सुजान डढवालिया और विक्रम के सहयोग से विधिवत सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *