• Sun. May 10th, 2026

बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन

Byjanadmin

Feb 12, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर में मंगलवार को चेतराम सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल रौड़़ा सेक्टर में बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम लाल शर्मा एवं स्कूल प्रबंधक रोशन लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बंसत पंचमी का महत्व समझाया। इस अवसर पर स्कूल के तमाम बच्चों एवं शिक्षक वर्ग ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। तथा उन्हें बाद में प्रसाद बांटा गया। उधर,सरस्वती विद्या मंदिर उच्च पाठशाला कंदरौर में भी बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ व झांकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्थानीय बाजार में भारत माता की सुंदर झांकी निकाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य मंजू ने की। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला चांदपुर में बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानचार्य सावित्री शर्मा सहित अभिभावकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *