
उपायुक्त को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी
व्यास पब्लिक हाई स्कूल चांदपुर में आयोजित हुआ वार्षिक समारोह
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार दें। क्योंकि बच्चे वहीं सीखते हैं, जो अभिभावक उन्हें सिखाते हैं। यह बात व्यास पब्लिक हाई स्कूल चांदपुर में मंगलवार को वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि उपायुक्त विवेक कुमार भाटिया ने कही। उन्होंने कहा कि हम सभी को बड़े बुर्जगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का आहवान किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की व उनके प्रयासों को सराहा। इस कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी डा. शिखा भी मौजूद रही। इससे पहले स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव गौतम ने मुख्यातिथि विवेक कुमार भाटिया को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा अन्य गतिविधियों का ब्यौरा दिया। स्कूल की शिक्षिका रश्मि चंदेल ने मंच का संचालन किया।

सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत करती छात्राएं
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान मुख्यातिथि विवेक कुमार भाटिया ने भी बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा। उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह व पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अर्पण संत गौतम, सेवानिवृत एसडीओ रमन वशिष्ठ, सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम लाल वर्मा, एमआर भारद्वाज, सुरेश चंद शास्त्री, आशीष गौतम सहित बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य लोग मौजूद थे।
