बजट से हिमाचल प्रदेश के लोक मित्र संचालको को निराशा ही हाथ लगी
लोक मित्र संचालको को सरकार की उपेक्षा का ही शिकार होना पड़ा
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य लोक मित्र संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार से मांग की है की अगर जल्दी ही उनके लिये कोई ठोस निति नही बनाई गई तो प्रदेश भर के 3300 लोक मित्र संचालक आगामी लोक सभा चुनावो का वहिष्कार करेंगे । लोक मित्र संचालक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता बलवंत कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल सरकार के इस साल के बजट से हिमाचल प्रदेश के लोक मित्र संचालको को निराशा ही हाथ लगी है। इस बजट में सरकार द्वारा सभी का ख्याल रखा है मगर दस बर्षो से लोगो को बिना किसी सरकार की आर्थिक सहायता से लोगों को सुविधाएं दे रहे लोक मित्र संचालको को सरकार की उपेक्षा का ही शिकार होना पड़ा है । इस सरकार से लोकमित्र संचालको को बहुत उमीदे थी लोकमित्र संचालक संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा सरकार को बिभिन्न माध्यमो से सरकार को अपनी मांगे रखी गई । जिसमे 2008 में सरकार द्वारा कंपनी के साथ मिलकर एक पॉलिसी बनाई थी जिसमे लोक मित्र संचालक को 1500 से 2000 प्रतिमाह देने थे । मगर किसी भी सरकार की तरफ से इस योजना को लागू नही किया गया । जिसे लागू किया जाय। सरकार द्वारा संचालित फ्री टू एयर सर्विस ई डिस्ट्रिक्ट को केवल लोक मित्र पोर्टल के माध्यम से चलाया जाए । इंटरनेट की अच्छी सुबिधा सरकार द्वारा मुहिया करवाई जाय । 5000 से कम आवादी वाली पंचायतो में सिर्फ एक ही लोकमित्र केंद्र खोला जाये। लोक मित्र केंद्र को सरकारी परिसर प्रदान किया जाये ताकि सभी सरकारी सुबिधाये एक ही छत के निचे प्रदान की जा सके। कहने को तो सभी लोक मित्र संचालक सरकारी कार्य करते है मगर सरकार के माध्यम से संचालको के लिये कोई भी सुबिधा न देना उनकी उपेक्षा है । यह चर्चा राज्य लोक मित्र संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक में हुई जिसमे प्रधान सीता राम चौहान उप प्रधान गगन मेहता सचिव घन श्याम सलाहकार रमेश कुमार क्रांतिकारी हिमाचली दिनेश कटोच दिनेश ने भाग लिया ।

