• Mon. May 11th, 2026

जीएसटी की सीमा 40 लाख करने पर सरकार के निर्णय का आभार जताया

Byjanadmin

Feb 20, 2019

नरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल

संयुक्त व्यापार मंडल के भवन के लिए भूमि की मांग

जनवकता डेस्क, बिलासपुर

बिलासपुर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान तथा कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने चालीस लाख तक की राशि को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने पर सरकार के निर्णय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिससे इस सरकार के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से संयुक्त व्यापार मंडल के भवन के लिए भूमि की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार को अपनी बैठकों के आयोजन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा छोटे आयोजनों के लिए भी भवन का होना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि नगर के इर्दगिर्द यदि भूमि उपलब्ध हो जाती है तो समस्त व्यापारी वर्ग सरकार का आभारी रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बैठक में राजपाल सांख्यान, जगदीश कटोच, हुसैन अली, ललित डोगरा, नगीन चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल सांख्यान, रश्मि महाजन, पुनीत शर्मा, भूुपेश चंदेल, संदीप नड्डा, केके गौतम, ज्योति, राजू, नरेंद्र कुमार, कमलेंद्र शर्मा, राज कुमार, इंद्रराम, इंद्रजीत, प्रशांत गुप्ता, नसीम मोहम्मद, अविनाश कपूर, सुनील डोगरा, मदन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *