• Sat. Jul 11th, 2026

क्या देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार से सवाल पूछना देश द्रोह है : प्रेम कौशल

Byjanadmin

Mar 4, 2019

प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष मिलकर अलोकतांत्रिक तरीक़े से कर रहे तथ्यहीन बयानबाज़ी

जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
कांग्रेस पार्टी को आतंक की फैक्टरी कहने वाली भाजपा यह भी बतायें कि आरएसएस,विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे सम्प्रदायिकता को प्रोमोट कर हिंसा फैलाने का कार्य करने बाले संगठन तथा इनके नेता ही क्या देशभक्त हैं ।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कोशल ने प्रेस ब्यान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष मिलकर अलोकतांत्रिक तरीक़े से तथ्यहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। दोनों मिलकर राजनीतिक रैलियों में विपक्ष का अपमान कर रहे हैं जो कि लोकतंत्र के हित में नहीं है ।
प्रेम कोशल ने कहा कि प्रधानमंत्री की ये टिप्पणीयाँ ना केवल बेहद आपत्तिजनक है अपितु यह उनके आगमी लोकसभा चुनाबों को लेकर व्याप्त डर को भी दर्शाती है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और बलिदानों के इतिहास से न केवल देश की जनता बल्कि पूरा विश्व भली प्रकार परिचित है और कांग्रेस पार्टी को ऐसे नेताओं से देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है जिनके शासन काल में उनके अपने राज्य में हज़ारों लोगों को सम्प्रदायिक हिंसा की आग में जिंदा जला दिया गया हो और उनकी अपनी पार्टी के ही प्रधानमंत्री ने राजधर्म निभाने की नसीहत दी हो।
प्रेम कौशल ने कहा कि कारगिल, संसद पर हमला,पठानकोट एयर बेस पर हमला उड़ी सेक्टर में आतंकी हमला और पुलबामा में सैनिकों पर कायराना तथा दिल को दहला देने वाला आतंकी हमला सब के सब भाजपा सरकारों के शासनकाल में हुए हें और इनमें देश की रक्षा के करते कई वीर जवान शहीद हुए हें । उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्या देश की सुरक्षा ब्यवस्था में रही नाकामियों को लेकर सवाल करना देश द्रोह है।कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को आगाह किया कि अगर शहीदों की शहादत तथा सैनिकों के पराक्रम का इसी तरह राजनीतीकरण करते रहे तो यह देश और उनके अपने लिए अत्यंत घातक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *