जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
शिवरात्रि के पावन अवसर पर “शिव और सावन ” नाम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर द्वारा रिलीज़ की गई, इस मौके पर प्रदेश खाद्य निगम के निदेशक ऐस.ऐस गुलेरिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे, “सावन और शिव” नाम डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक सरकाघाट से रहने वाले पत्रकार मुकेश ठाकुर ने किया है और इसे जुलाई अगस्त 2018 के श्रावण मास के दौरान मंडी के प्रसिद्ध एकादश रूद्र मंदिर को केंद्र में रख के बनाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में बेहतरीन ढंग से मंडी के हनुमान घाट से लेकर मंदिर परिसर और श्रवण महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को फिल्माया गया है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इस फिल्म के निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा की युवाओ द्वारा ऐसे सराहनीय प्रयास मंडी और हिमाचल की संस्कृति को सहेजने में अहम भूमिका निभाएंगे, उन्होंने कहा की आने वाली पीढ़िया ऐसी संस्कृतिक और धार्मिक डॉक्यूमेंट्री द्वारा अपनी परम्पराओं को करीब से जान सकेंगी। उपायुक्त द्वारा डॉक्यूमेंट्री को यू ट्यूब पर भी रिलीज़ किया गया है जहाँ कोई भी इसे देख सकता है। इस मौके पर डॉक्यूमेंट्री केनिर्माता शिवांग शर्मा,सह निर्देशक पूनम ठाकुर, एकादश रूद्र मंदिर के पुजारी स्वामी सत सुंदरम, पूर्व प्लेसमेंट अधिकारी आई.टी.आई मंडी दिनेश कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।


