मोदी सरकार की पोल खुलने से दुनियाँ में भारतीय राज नीति की फ़ज़ियत
जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक राणा ने एयर सर्जीकल स्ट्राइक को ले कर बीजेपी पर सीधा हमला बोला है उन्होंने कहा कि सेना सुरक्षा,शहादतों पर सियासत का जो गन्दा खेल मोदी सरकार में शुरू हुआ है उसकी पोल खुलने से अब देश और दुनियाँ में भारतीय राज नीति की जम कर फ़ज़ियत हो रही है युवा नेता ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिये कोई पार्टी अपने ही देश के खिलाफ ऐसी गन्दी साज़िश कर सकती है कोई सोच भी नही सकता है ।राणा बोले जैसे जैसे समय बीत रहा है ऐसी ऐसी सूचनाएं सामने आ रही है कि अब सरकार की नीयत पर शक नहीं यकीन हो चला है कि मोदी सरकार सिर्फ झूठ फैला कर सत्ता में बनी रहना चाहती है पुलवामा कांड की सूचनाएं भी डराने बाली है जो सरकार द्वारा दी गई जानकारी को झूठ का पुलिंदा मानने को विबश कर रही है अब मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री एच एस आहलुवालिया ने अपने व्यान में साफ किया है कि एयर स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया है मंत्री के व्यान से ये भी साफ हो गया है कि मोदी सरकार में भी कुछ भले लोग देश की सुरक्षा को ले कर सियासत हरगिज़ नही करना चाहते है लेकिन देश को गुमराह करती मोदी सरकार पुलवामा अटैक पर इंटेलिजेंस फेलियर पर जबाबदेही देने की बजाय शहादतों पर सियासत का गंदा खेल खेल कर देश के माहौल को खराव करने में लगी है ।गैर बराबरी जहालत बीमारी भूख व् बेरोगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटका कर अब मोदी सरकार शहादतों पर सियासत कर रही है अभिषेक ने कहा कि इससे गन्दा व् घिनौंना क्रूर मजाक और क्या हो सकता है कि सी पी आर ऍफ़ के 44 जवानों को मोदी सरकार शहीद का आधिकारिक दर्जा तो नहीं दे रही है लेकिन उनकी तस्वीरों को पार्टी रैलियों में लगा कर सियासत के लिए इस्तेमाल कर रहे है। इससे बड़ी खुदगर्ज़ी की मिसाल इस देश की राजनीती में कभी नही देखी गई है।

