• Sat. Jul 11th, 2026

सैनिकों और शहीदों के नाम पर भी राजनैतिक रोटियां सेंक रही केंद्र सरकार : राम लाल ठाकुर

Byjanadmin

Mar 4, 2019

देश के प्रधानमंत्री व् भाजपा के नेता हर जगह रैलियां करके और जलूस निकाल के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग रच रहे


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वर्तमान विधायक श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार को अब सत्ता अपने हाथ से खिसकती दिख रही है तो अब सैनिकों और शहीदों के नाम पर भी राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि पुलवामा हमला एक बेहद ही दर्दनाक घटना थी और केंद्र सरकार की बहुत बड़ी चूक और नाकामी थी। किस तरह से इतनी बड़ी मात्रा में आर डी एक्स का इस्तेमाल किया गया, किस तरह से केंद्रीय रिसर्व पुलिस बल के पूरी कानबाई पर सेंध लगाई गई क्या यह भी केंद्र सरकार की नाकामी नहीं तो और क्या है। इसके विपरीत जिस तरह से अभी और भी पाकिस्तान की तरफ से हमले हो रहे हैं और हमारे सैनिक शहीद हो रहे है ये किसकी जिम्मेदारी बनती है। इसके विपरीत देश के प्रधानमंत्री व् भाजपा के नेता हर जगह रैलियां करके और जलूस निकाल के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग रच रहे है वह निंदनीय है। भाजपा व देश के प्रधानमंत्री ऐसे खुशियां मना रहे है जैसे की केंद्र की सरकार ने पाक को फतेह करने के बाद अफगानिस्तान फतेह करने जा रहे हैं। राम लाल ठाकुर ने मांग की है कि जिस तरह से पुलवामा हमले में मारे गए सैनिकों को शहीदों का दर्जा दिया गया ठीक उसी तरह से अन्य सैनिकों को भी शहीदों का दर्जा दिया जाना चाहिये। राम लाल ठाकुर ने भाजपा की सरकारों व नेताओं को चेताया कि इस तरह से शहीदों और सेना के नाम पर वोटों की राजनीती बंद करे अन्यथा आने वाले समय पर इस तरह की राजनीती के गंभीर परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *