• Sat. Jul 11th, 2026

राहुल गांधी की रैली को लेकर बिलासपुर में मंगल को बैठक

Byjanadmin

Mar 4, 2019

बैठक में सभी का उपस्थित रहना अति आवश्यक : संतोष वर्मा

जिला अध्यक्ष बम्बर ठाकुर करेंगे अध्यक्षता


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष वर्मा ने कहा है कि 7 मार्च को धर्मशाला में होने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विशाल रैली जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सस्म्बोधित करेंगे। तैयारियों को लेकर बिलासपुर में मंगलवार को आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा प्राप्त आदेशों को अक्षरश लागू किया जाएगा और इस रैली को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को धर्मशाला में रैली स्थल पर पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जा सके। संतोष वर्मा ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में बिलासपुर के पांचों ब्लाकों के अध्यक्षों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की तमाम कार्यकारिणी सदस्यों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि इस रैली को सफल व एतिहासिक रैली बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *