
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
आज नयना देवी विधान सभा क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने अपने विधान सभा क्षेत्र के गाँव माकडी तथा भाखड़ा का दौरा किया तथा विधायक निधि से बनी सड़कों का विधिवत उदघाटन कर जनता को समर्पित किये । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राम लाल ठाकुर ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि वर्तमान में सारे कार्य ठप्प पड़े हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता अभी तक कांग्रेस के कार्यों का ही श्रेय ले रही है जबकि धरातल में कोई भी काम नहीं हो रहा है । ठाकुर ने कहा कि सरकार का एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया है तथा प्रदेश में सारे काम ठप्प पड़े है यहाँ तक लोक सभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार भी लोगों को ठगने में लगी है । ठाकुर ने कहा कि देश के वीरों ने जो कुर्बानियां दी है उनका राजनीतिकरन किया जा रहा है । ठाकुर ने कहा कि अभी लोकसभा के चुनाव आने वाले हैं ऐसे में किसानों के खातों में 2 -2 हजार रूपए डाल कर ऐसा लग रहा है जैसे केंद्र सरकार घूसखोरी का काम कर रही है । ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है तथा पांच वर्ष लोगों को गुमराह करने में व्यतीत कर दिए जबकि हकीकत यह है कि कोई भी काम नहीं हुए तथा मोदी सरकार ने जो वायदे किये वो पूरे नहीं कर पाए । ठाकुर ने माकडी गाँव में हरिजन बस्ती के लिए स्वीकृत 2 लाख रूपए की सडक का तथा माकडी गाँव में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की तथा गाँव भाखड़ा गाँव के लिए दिनेश के घर से रामचंद व अन्य लोगों के घरों के लिंक सडक के लिए 1.50 लाख रूपए तथा गुरमीत सिंह के घर से लेकर अन्य लोगों के घरों तक सम्पर्क सडक के लिए 2 लाख रूपए तथा शिव चंद के घर से लेकर सम्पर्क सडक के लिए स्वीकृत 1.50 लाख रूपए की सडकों का उद्घाटन कर लोगो को समर्पित किया।
