• Sat. Jul 11th, 2026

युवा कांग्रेस में शामिल हुए नए युवाओं की ताजपोशी पर बधाई दी

Byjanadmin

Mar 5, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर इंदिरा भवन में मंगलवार को संपन्न बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस में अभी शामिल हुए नए युवाओं की ताजपोशी पर जहां उन्हें बधाई दी वहीं युवाओं को बाकायदा टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष वर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिला कांग्रेस के इतिहास में यह पहला मौका है जब नव नियुक्त पदाधिकारयों को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान देकर उनकी हौंसला अफजाई की गई। उन्होंने बताया कि यह सब जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष बंबर ठाकुर की दूरदर्शी सोच के कारण संभव हो पाया है। संतोष वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनने पर कुलदीप ठाकुर को, अरूण कुमार, कपिल गौतम को सचिव, रजनीश व अब्दुल खालिक को उपाध्यक्ष, परिश्रुत शर्मा को सोशिल मीडिया प्रभारी बनने पर तथा सदर युवा कांग्रेस में चमन चंदेल, रविंद्र व विकास को महासचिव, हरदेव और विजय कुमार को उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *