राहुल गांधी की धर्मशाला में होने वाली रैली को लेकर चर्चा
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक इंदिरा भवन में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला में होने वाली रैली को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में बिलासपुर के ब्लाक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता संतोष वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सात मार्च को धर्मशाला में होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ब्लाक अध्यक्षों व सभी पार्टी की फ्रंटल आर्गेनाइजेशसं से आग्रह किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों से अपने वाहनों में धर्मशाला के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए बिलासपुर जिला से एक हजार कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचेंगे। संतोष वर्मा ने बताया कि बिलासपुर से धर्मशाला निकलने वाले सभी वाहन सुबह आठ बजे हमीरपुर के भोटा में एकत्रित होंगे तथा वहां से विशाल कार रैली की शक्ल में धर्मशाला की ओर बढ़ेंगे। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, सदर ब्लाक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, झंडूता अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, जिला महासचिव गोपाल शर्मा, सरपाल सिंह ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन ओपी गौतम, उपाध्यक्ष निर्मला धीमान, जिला पार्षद सुभाष ठाकुर, सावित्री गौतम, पूर्व विधायक डा. बाबू राम गौतम, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक कुमार, सीता राम शास्त्री, माकड़ी मारकंड प्रधान तृप्ता देवी, नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, जमील खान, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार टाडू, राम शरण ठाकुर, प्रदेश संगठक सेवादल प्रताप कौंडल, नईम मोहम्मद, अरशाद मोहम्मद, आदित्य मोहन कश्यप, विजय कुमार, मृदुल चोपड़ा, पार्षद मनोज पिल्लई, विमलृ देवी, नंद लाल राही, बीना महाजन, अश्वनी आचार्य, पप्पी, रतन सिंह, कुलदीप ठाकुर, अरूण, कपिल गौतम, रजनीश, अब्दुल खालिक, परिश्रुत शर्मा, चमन चंदेल, विजय, रविंद्र, हरदेव व विकास आदि मौजूद रहे।

