• Sat. Jul 11th, 2026

मेले को चिरस्मरणीय बनाने के प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास- विवेक भाटिया

Byjanadmin

Mar 5, 2019

पैराग्लाईडिंग साहसिक खेल विशेष रूप से होगी आकर्षण का केन्द्र

सरस मेले का भी होगा आयोजन

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

नलवाड़ी मेले को चिरस्मरणीय बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि आने वाले कई वर्षों तक मेले की स्मृतियां लोगों के हृदय पटल पर बनी रहंे। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने नलवाड़ी मेले के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले विशेष प्रबन्धों के बारे में बुलाई गई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इस बार मेला समिति द्वारा हर वर्ग, हर आयु के लोगों की रूचि के अनुसार मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजनों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों के मनोंरंजन के लिए इस वर्ष पैराग्लाईडिंग साहसिक खेल को भी विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है जो कि मेले के दौरान 7 दिनों तक आकाश में विभिन्न साहसिक अठखेलियों और करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों के लिए कुश्तियां , कब्बड्डी, के अतिरिक्त हाफ मैराथन विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं की गुणवत्ता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों से 15 मार्च तक वीडियो क्लिपींग सहित आॅनलाईन आवेदन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विशेष ज्यूरी द्वारा प्रस्तुतियों की वीडियों क्लिपींग को देखने के उपरांत मूल्यांकन के आधार पर ही श्रेष्ठ प्रस्तुतियों हेतु मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार दिव्यांगजन भी मेले का आंनद ले सकेंगे मेला समिति द्वारा उन्हें मेला स्थल पर घुमाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कुश्ती व रात्री सांस्क्ृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लेने के लिए बुजुर्गों व महिलाओं के बैठने के लिए विशेष दीर्घाएं बनाई जाएगी ताकि उन्हें भीड़ में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाए रखने के लिए योजना बद्ध तरीके से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगीं। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुचारू रूप से स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करना सुनिश्चित बनाए ताकि मेले के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ अवसर पर 17 मार्च को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति अपनी उपस्थिति से इसकी गरिमा को बढ़ाएंगे। इस मौके पर पशु मेला, प्रदर्शनियां, स्टाॅल, डोम, झूलों, सरस मेला, स्वीप कार्यक्रम, विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अतिरिक्त रात्री संघ्याओं के कार्यक्रमो के बारे में भी चर्चा की गई। इसके उपरांत उपायुक्त ने समस्त अधिकारियों के साथ प्रशासन में दक्षता लाने बारे बैठक की जिसमें विभिन्न मुदों पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों से निर्धारित विभिन्न मुदों पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट पर आवश्यक दिशा निदे्रश दिए। इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *