• Sat. Jul 11th, 2026

मुख्यमंत्री 8 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे नंदनगराओ पुल का शिलान्यास- जेआर कटवाल

Byjanadmin

Mar 6, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

झंडुता विधान सभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 8 मार्च को लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले एम डी आर ( मुख्य जिला सड़क) पनोल से जेजवी वाया नंदनगराओ सड़क के साथ नंदनगराओ पुल का शिलान्यास प्रातः 9 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज झंडूता के पास आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में सांसद अनुराग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पंजीकृत 200 महिला मंडलो को 30 लाख रुपये की राशि जिसमें 15 हजार रुपये प्रति महिला मंडल वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *