
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
एसडीएम प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेंले के दौरान मेला स्थल लूहणू मैदान में सिंथैटिक ट्रैक के कार्य के चलते वाहनों के ठहराव के लिए पार्किग व्यवस्था सुलभ नहीं है। उन्होंने मेला देखने के लिए आने वाले आगन्तुकों से आग्रह किया है कि मेले के दौरान अपने वाहनों को उपयुक्त स्थान पर पार्क करने के उपरांत ही मेला स्थल में आएं। उन्होंने बताया कि लूहणू मैदान में बनने वाला सिंथैटिक ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिसके चलते सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी हाकी मैदान में किया जा रहा है, ऐसे में मेला देखने आने वाले लोगों के लिए लूहणू मैदान के आस-पास पार्किंग व्यवस्था न होंने के कारण उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े इसी के चलते आमजन से यह आग्रह किया जा रहा है उपयुक्त स्थान पर वाहन खड़ा करके मेले का आनन्द उठाएं व अपना बहुमुल्य सहयोग प्रदान करें।
