• Sun. Jul 12th, 2026

जिन किसानों के पास जमीन नहीं है उन्हें भी किसी योजना में शामिल किया जाए : कैप्टन बालक राम शर्मा

Byjanadmin

Mar 15, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मांग की है कि किसानों में कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनके पास जमीन नहीं है और वह परिवार का गुजारा मेहनत मजदूरी से कर रहे हैं उन्हें भी किसी योजना में शामिल किया जाए । पत्रकारों को भेजे गए पत्र की प्रतियां देते हुए कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि बहुत से ऐसे परिवार है जिनकी जमीन बुजुर्गों के नाम पर है और बच्चों के अलग-अलग परिवार हैं और उन परिवारों के नाम जमीन नहीं है । उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए और आस में 5 साल पूरे निकल गए लेकिन वादे वादे ही रह गए । उन्होंने कहा कि यह आशा दर्शाई गई थी कि काला धन वापस आएगा और हर भारतीय के खाते में 15- 15 लाख रुपए आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बार बजट में ₹6000 सालाना देने की घोषणा की गई और वह भी किस्तों में दो दो हजार की किस्तों में मिलेगा जो कि किसानों के साथ भद्दा मजाक है । उन्होंने कहा कि किसानों से अगर पूछा जाए क्या होगा यह सोचने की बात है । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि उन परिवारों को भी और किसी योजना में शामिल किया जाए नहीं है जिनके पास जमीन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *