• Tue. Jun 30th, 2026

विश्व काव्य दिवस के उपलक्ष्य में कवि गोष्ठी आयोजित

Byjanadmin

Mar 22, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

विश्व काव्य दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय साहित्यक परिषद व कहलूर सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस क्लब बिलासपुर में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कसौली के पूर्व विधायत सतपाल कंबोज मुख्यतिथि व कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष तथा डा. अनिता शर्मा व आनंद सोहर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रविंद्र भटटा ने मंच संचालन किया। सर्व प्रथम वरिष्ठ साहित्यकार रतन चंद निर्झर ने विश्व कविता दिवस के महत्व तथा कविता के मर्म को लेकर अपने विचार सांझा किए। किशोर कवि अलौकिक शर्मा ने … सबका सांझा सूरज चंदा और गगन कविता सुनाई। रवि सांख्यान ने … आओ विश्व कविता दिवस मनाएं। प्रदीप गुप्ता ने . … फेसबुक का कमाल हो गया है, हर हाथ को काम मिल गया है। सुशील पुंडीर ने .. तुम क्या जानो होली क्या होती है। कुलदीप चंदेल ने .. भारत में गंूजे राष्ट्रवाद , विदेशों में भी गूंजे राष्ट्रवाद। ओंकार कपिल ने उम्रे दराज के बाद इतफाक से , डा. प्रशांत आचार्य ने .. आज जाने की जिद न करो यूं ही पहलू में बैठे रहो तथा जहां होली हर रोज मने, मैं उस गांव से आता हूं। राम पाल डोगरा ने मेला नलवाड़ी, अमरनाथ धीमान ने … पहली ही नजर में वे प्यार का पैगाम दे गए। डा. सुरेंद्र सुमन ने … री सखी आओ मंगल गीत गाओ, अवा पूरी में धूम मची है। प्रतिभा शर्मा ने .. भारत मां की पीड़ा समझे , ऐसी सरकार चाहिए, छंद अलंकारों से सज्जित कवियों का दरबार चाहिए। जीत राम सुमन ने … विंग कमांडर अभिनंदन की वीरता का गुणगान करते हुए कहा .. तू वायुवीर भारत धरा का वीर सपूत , आकाश चीरता चला गया। हुसैन अली ने जलती को भडकाती आई आंधी। शिव पाल गर्ग ने फूल तो हर तरफ थे, हर ंरग के फिर मेले आगंन में , धतूरे क्यों खिले। अश्विनी सुहिल ने .. कभी दिल की कमजोरी बन कर रहे। तरूण टाडू ने .. चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर गांव है। डा. अनिता शर्मा ने .. बदलो, हुआ है युग परिवर्तन , बढ़ना होगा हमें समय के साथ। डा. जय नारायण कश्यप ने कविता करो कि तुम जिंदा हो , मुर्दे सिर्फ कहानी बतातें हैं। सुख राम आजाद ने …आई होली, रंग मिंजों लाईदे। नरेंद्र गुप्ता ने रंगवाले देर क्या है, मेरा चोला रंग दे। सुरेंद्र शर्मा ने .. तुम यूं न देखा करो। रविंद भटटा
ने फिल्मी दुनिया के मास्टर मदन बारे पत्रवाचन किया। मुख्यातिथि सतपाल कंबोज ने कहा कि आज की कवि गोष्ठी ने राजनीति की दुनिया से दूर हटकर कविता के सागर में डुबकी लगाना अच्छा लगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता व सलाहकार राज कुमार वर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *