हिमाचल एकता मंच कुल्लू ने शान ए शिमला से नवाजी शिमला की विभूतियों
हिमाचल एकता मंच कुल्लू ने ए पी जी यूनिवर्सिटी में शिमला जिला की 30 विभूतियों को सम्मानित किया । जिसमें शैलेन्द्र कुलकर्णी बतौर मुख्य अतिथि शिमला महापौर साथ ही लेख राज कौशिक अभा ठाकुर सुधा के सी परिहार राजन देविन्दर सुरेश ओवराॅय कपिल शमा॔ विशेष रूप से उपस्थित रहे । हिमाचल एकता मंच के अध्यक्ष एवं संस्थापक दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि मंच ने अब तक शान ए हिमाचल राज्य सम्मान शान ए कुल्लू शान ए मंडी शान ए चम्बा शान ए कांगड़ा शान ए हमीरपुर शान ए बिलासपुर शान ए सोलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि हिमाचल एकता मंच का उद्देश्य यह है कि हिमाचल प्रदेश में छिपी विभूतियों को सम्मानित किया जाए ताकि उनका भी हौसला बढ़े और समाज को भी प्रेरणा मिले । उन्होंने बताया कि शान ए शिमला से देव भूमि हिम कला मंच, कुलदीप शर्मा, किशन वमा॔ ,रशमी ठाकुर ,कपिल शमा॔, निधि वालिया लवली वालिया, क्षिष्टी, मयूजिक हंन्टर सौरव, गौरव ,कुहू चौहान ,लीला, उमि॔ल ,किशन ठाकुर ,कमल शमा॔, अंजली शमा॔ ,शालिनी ,सुरेन्द्र सुरी,नितिन, भारती अञी, भगत राम,शुभम शमा॔, रमेश पांडे, आरती शमा॔ मनोज ठाकुर को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर हिमाचल एकता मंच महिला अध्यक्ष बिलासपुर से सन्तोष कुमारी, पियंका व सोलन से पुजा ने काय॔कम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया ।दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि मंच शान ए भारत राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन जल्द ही मनाली में करेगा जिसमें पूरे भारत की सम्मानित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा ।

