16 महिला पहलवानों ने दिखाया आज अखाडे में दम-खम
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में छिंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सीबी बरोवालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर कुश्ती उप समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मुख्यातिथि का परम्परागत रूप् से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि क्वाटर फाईनल छिंज प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के अतिरिक्त बाहरी राज्यों से आए नामीग्रामी पहलवानों सहित 129 से भी अधिक पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लोगों का भरपूर मनांेरजन किया।
उन्होनें बताया कि हिम कुमार, सामान्य वर्ग कुश्ती में तथा महिला कुश्तियों में क्वाटर फाईनल तक की कुश्तियां करवाई गई। उन्होंने बताया कि मेले के अन्तिम दिन 23 मार्च को हिम कुमार, सामान्य वर्ग कुश्तियों तथा महिला वर्ग के विजेता व उप विजेता के लिए कुश्तियां होंगी। उन्होंने बताया कि हिम कुमार की कुश्ती प्रतियोगिता में 16 पहलवानों, महिला कुश्ती में 16 महिला पहलवानों ने भाग लिया जबकि सामान्य वर्ग की कुश्ती में 105 के लगीाग पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की कुश्तियों की ईनामी राशी जिसमें प्रथम विजेता को 1लाख 1 हजार रू0 तथा उप विजेता को 75 हजार रू0, तृतीय विजेता को 31 हजार तथा चतुर्थ विजेता को 25 हजार रू0 की नकद राशी दी जाएगी। हिम कुमार वर्ग की कुश्तियों की ईनामी राशी जिसमें प्रथम विजेता को 51 हजार रू0 तथा उप विजेता को 31 हजार रू0, तृतीय विजेता को 21 हजार रू0 तथा चतुर्थ विजेता को 15 हजार रू0 नकद राशी प्रदान कीे जाएगी। उन्होनें बताया कि महिला वर्ग की कुश्तियों में प्रथम विजेता को 50 हजार 5 सौ रू0, उप विजेता को 37 हजार 5 सौ रू0, तृतीय विजेता को 15 हजार 5 सौ रू0 तथा चतुर्थ विजेता को 12 हजार 5 सौ रू0 की नकद ईनाम राशी प्रदान कीे जाएगी।

