बिलासपुर के चीफ फार्मासिस्ट राकेश चंदेल की पुत्री है अपराजिता

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राजभवन शिमला में हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एच.ए.एस.) में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अपराजिता चंदेल को ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र समूह द्वारा आरम्भ किए गए महिला सशक्तिकरण अभियान ‘अपराजिता’ के तहत सम्मानित किया। अमर उजाला के संपादक राकेश भट्ट भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अपराजिता चंदेल को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र द्वारा आरम्भ किया गया यह अभियान बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और अन्यों के लिए उदाहरण है।
राज्यपाल के सलाहकार डाॅ. शशीकांत शर्मा, अपराजिता चंदेल के अभिभावक व परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे

