• Wed. Jul 1st, 2026

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए नियुक्त होगा नोडल अधिकारी

Byjanadmin

Mar 24, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार राज्य में चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उम्मीदवादों और राजनीतिक दलों द्वारा डाले जाने वाली प्रचार सामग्री पर आदर्श आचार संहिता और आयोग के अन्य निर्देश लागू होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता की अवमानना के मामले में संबंधित सोशल मीडिया के शिकायत निवारण अधिकारी को तुरन्त सूचित किया जाएगा। आयोग का शिकायत निवारण अधिकारी मामले की छानबीन करेगा और उचित स्तर पर स्वीकृति के उपरान्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *