• Wed. Jul 1st, 2026

पहलवान गनी और धर्मेन्द्र संयुक्त रूप से बने प्रथम विजेता

Byjanadmin

Mar 24, 2019

चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में 800 से भी अधिक पहलवानों ने लिया भाग

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
प्रधान सचिव, ओंकार चंद शर्मा ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित सामान्य वर्ग तथा हिमकुमार की कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । सामान्य वर्ग में 800 से भी अधिक पहलवानों ने भाग लिया जिसमें होशियारपुर के गनी और अमृतसर कोहली के धर्मेन्द्र कुमार को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया जिन्हें 75-75 हजार रूपए नकद राशि गुर्ज, पटका व प्रमाण पत्र देकर सममानित किया गयां। जबकि जोर्जिया के पहलवान हैडो को तीसरे विजेता के रूप में 31 हजार रूपए और जोर्जिया के ही पहलवान गोरिया को 25 हजार रूपए चैथा स्थाप प्राप्त करने पर प्रदान किया गयां। हिमकुमार कुश्ती प्रतियोगिता में कांगड़ा के पारस ने हिम कुमार का खिताब अपने नाम किया जिन्हें 51 हजार रू. और गुर्ज व पटका तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, ऊना के पहलवान राहुल को उप विजेता घोषित किया गया जिन्हें 31 हजार रूपए व मंडी के मुकेश पहलवान को तीसरे स्थान के लिए 21 हजार रूपए और सुन्दरनगर के अक्षय कुमार को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गयां। महिला कुश्ती में रोहतक की पिंकी यादव ने महिला पहलवान होने का प्रथम खिताब अपने नाम किया जिन्हें मुख्यातिथि ने गुर्ज व 50 हजार 5 सौ रूपये , रोहतक की ही मोनिशा ने उप विजेता के रूप में 37 हजार 5 सौ रूपये की नकद राशी तथा तृतीय विजेता सोलन की रानी को 15 हजार 5 सौ रूपये, चतुर्थ विजेता सुन्दरनगर की रूचिका को 12 हजार 5 सौ रूपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।

बहुरंगी स्मारिका का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के उपलक्ष्य पर प्रकाशित बहुरंगी स्मारिका का भी विमोचन किया। तथा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का विधिवत रूप से ध्वज का अवरोहण कर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला समिति के अध्यक्ष को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *