रिक्त पड़े पदों को नई भर्तीयां करके और पदोन्नतियाँ देकर भरने की मांग
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
आज यहाँ कर्मचारी परिसंघ के राज्य अध्यक्ष अमरनाथ खुराना ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ विभागाध्यक्षों द्वारा कितने ही कर्मचारियों और अधिकारियों को नौकरी में बढ़ौतरी देकर हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति से वंचित करने का गलत ,अनुचित और असंवैधानिक काम करे रहे हैं , जिस पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाना चाहिए | उन्होने सरकार से मांग की कि पदोन्नति पर बैठे सैंकड़ों ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत पदोन्नति दी जाये और नौकरियों में दी जाने वाली एक्सटेंशन पालिसी को तुरंत निरस्त किया जाये |
खुराना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से अपने चेहतों और चापलूसों को लाभान्वित करने के लिए राजनेतिक संरक्षण प्राप्त ऐसे लोगों को उच्च पदों पर विराजमान करके लाभान्वित करने के लिए ऐसी नीति लागू किया जाना कानूनी तौर पर भी गलत है जिस नीति का कर्मचारी परिसंघ डट कर विरोध करता है | उन्होने कहा कि पूर्व में भी कुछ कर्मचारियों को राजनैतिक आधार पर तंग व प्रताड़ित करने के लिए इस कुनीति का डट कर दुरुपयोग किया जाता रहा है ,जिस कारण तत्कालीन सरकार को कर्मचारियों के विरोध के कारण चुनाव में उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा है | उन्होने मांग की कि सेवा विस्तार दिया जाने पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाये और सभी रिक्त पड़े पदों को नई भर्तियाँ करके या पदोन्नतियाँ देकर भरा जाये |

