
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
पंडित सुख राम व उनके पौत्र आश्रय शर्मा के कांग्रेस में जाने से भारतीय जनता पार्टी को कोई ही नुक्सान नहीं होगा यह बात आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना चुनावी शंखनाद नयना देवी से शुरू करने से पूर्व माता श्री नयना देवी जी के दर्शनों के उपरान्त पत्रकारों द्वारा पूछे एक प्रश्न के जबाब में कहे ! उन्होंने कहा कि ना तो पंडित सुखराम ना तो उनके पौत्र ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और ना ही वो भाजपा में कभी शामिल हुए थे ! उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम ने कांग्रेस छोडी थी तथा अब फिर से कांग्रेस में चले गए हैं इससे भाजपा को कोई भी नुक्सान नहीं है !राजनैतिक हलों में व्यक्ति बाहर और भीतर से समर्थन करता है जबकि कई लोग सरकार का हिस्सा बनकर समर्थन करते हैं ! पंडित सुखराम के बारे में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति व्यक्ति पर निर्भर करता है कि क्या परिस्तिथियाँ बनी , क्यों गए , यह तो वही ही बता सकतें हैं परतु पूरे हिन्दोस्तान में मोदी जी की लहर इतनी जबरदस्त है कि इस बार एन डी ए की बढ़त 2014 से जयादा की होगी !पूछे गए एक अन्य सवाल में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन चुनावों में विकास ही मुख्य मुद्दा होगा जिसमें 1350 करोड़ रूपए का बिलासपुर में एम्स का बनना बिलासपुर में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले हाईड्रोइंजनीरिंग कालेज , भानुपली रेलवे लाइन पर काम शुरू होना ऊना में 300 करोड़ की लागत से आई आई टी खोलना ऊना में ही 500 करोड़ की लागत से पीजी आई का निर्माण के अलावा मेडिकल कालेज केन्द्रीय विद्यालय इत्यादि अनेकों ऐसे कार्य हैं जो पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में शुरू किये गए हैं ! इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक रंधीर शर्मा न्यासी नीलम शर्मा सीता राम शर्मा नगर परिषद उपप्रधान दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे !
