विविध-सांस्कृतिक 8 को तथा 9 को होगी स्टार नाईट- शशिपाल शर्मा
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं की वित, स्मारिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अघ्यक्षता करते हुए उनहोंनेे बताया कि जिला स्तरीय ग्र्रीष्मोत्सव घुमारवीं का आयोजन गत वर्षो की भांन्ति इस वर्ष भी 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों के लिए सांय 6 बजे से 8 बजे तक तथा अन्य कलाकारों के लिए 8 बजे रात्री 10 बजे तक का समय निधार्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति यह सुनिश्चित करेगी कि एक महिला मंडल व अन्य का कार्यक्रम एक ही बार होगा तथा एक ही तरह का दूसरा कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी कलाकार द्वारा कैसेट पर कोई भी प्रस्तुती नहीं दी जा,एगी। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को कहलूरी नाईट स्वर्गीय प्रेम टेसू के नाम समर्पित होगी और 8 अप्रैल को विविध-सांस्कृतिक नाईट होगी तथा 9 अप्रैल को स्टार नाईट होगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कमेटी यह भी सुनिश्चित करेगी कि पूर्व में जिन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा चुकी है उन्हें कार्यक्रम में अधिक महत्व न दिया जाए।
उन्होंने बताया कि गत वर्षो की भांन्ति इस वर्ष भी व्यापार मंडल दुकानदारों की सूची, जिन्होंने स्मारिका में विज्ञापन प्रकाशित करवाना हो 30 मार्च तक कार्यालय में भेजें। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति साहित्य या अन्य गतिविधि व लेख आदि भी 30 मार्च से पूर्व कार्यालय में प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने उपमंडल व जिला के समस्त वासियों को मेले में आने का निमंत्रण दिया।


