कांग्रेस पार्टी ने देश को और जनता को लूटने का काम किया : अनुराग ठाकुर
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भाजपा के द्वारा जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी जी के घवांडल में एक विशाल महिला सम्मेलन आयोजन किया गया। महिला संमेलन को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को और देश की जनता को लूटने का काम किया है इसलिए इस पार्टी से बच के रहना जिस प्रकार पंजाब और कर्नाटका में किसानो के कर्जे माफ़ करने की बात कांग्रेस ने कही थी लेकिन चुनाव जीतने सत्तारूढ़ होने के बाद किसी के कर्ज माफ नहीं किया । अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सब चौकीदार हैं अध्यापक जहां पर बच्चों की चौकीदारी करता है किसान फसलों की चौकीदारी करता है बैंक कर्मी लोगों के पैसे की चौकीदारी करते जबकि सेना अपने देश के लोगों की चौकीदारी करती है इसी तरह सुरक्षाकर्मी भी चौकीदारी करते हैं पूरा देश ही चौकीदार है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बही है और रिकॉर्ड विकास हुआ है । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जिस तरह से केंद्र ने योजनाएं बनाई और प्रदेश में योजना शुरू हुई निश्चित तौर पर अनुराग ठाकुर को श्रेय जाता है। शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की स्थिति है उनके पास प्रत्याशी ही नहीं है। उधार के प्रत्याशी के सहारे हमेशा से हमीरपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं । भाजपा चुनाव प्रचार शुरू कर चुकी है इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशिम सूद ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे वह सभी पूरे किए हैं और आज महिलाओं का यह फर्ज बनता है कि वह गांव-गांव में जाकर नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई योजनाओं का जनता को बताएं ताकि फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बने और महिलाओं का उथ्थान हो सके।

