
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
कोठीपुरा के समीप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की यह कार्यक्रम ठाकुर शैलेंद्र बडोल जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी आलाकमान से आग्रह किया कि वह सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल ना करें क्योंकि सुरेश चंदेल ने सांसद होते हुए प्रदेश को शर्मसार किया है ठाकुर शैलेंद्र भाडोल ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी जोर-शोर से इस मांग को उठाया है कि किसी भी सूरत में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को पार्टी में ना लिया जाए टिकट देने की बात तो दूर उन्हें पार्टी में लेने से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सुरेश चंदेल का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि पार्टी हाईकमान आम कार्यकर्ताओं का ध्यान में रखते हुए सुरेश चंदेल को पार्टी में नहीं लेंगे इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पवन ठाकुर मुकेश जगत सुरेश ठाकुर योगराज संजय बलदेव अनीश आदि शामिल थे
