
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान बंबर ठाकुर ने जानकारी दी है कि 30 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बिलासपुर के इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि ब्लॉक सदर कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में सम्मानित होंगे । उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अवश्य तौर पर बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है । उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अपने अपने बूथ पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के टिप्स भी इस बैठक में दिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार , नोटबंदी महा घोटाला, दो करोड़ नौकरियां देने का झूठा वादा, खाते में 15 लाख रूपए लाने का वादा और युवाओं को रोजगार देने के झूठे वायदों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा कि किस तरह जनता में जाकर इन बातों को उजागर किया जाए ।
