• Thu. Jul 2nd, 2026

आईएएस ओंकार चंद शर्मा का जिला कायकिंग एंड कनोईंग एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन

Byjanadmin

Mar 26, 2019



जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव व प्रदेश कायकिंग एंड कनोईंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आईएएस ओंकार चंद शर्मा का बिलासपुर पहुंचने पर जिला बिलासपुर इकाई द्वारा स्वागत किया गया। जिला कायकिंग एंड कनोईंग एसोसिएशन के महासचिव इशान अख्तर के नेतृव्य में माता श्री नयना देवी से लाई चुनरी व फूलों के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जिला बिलासपुर में वाट्स स्पोर्टस की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की वाट्र स्पोर्टस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते बिलासपुर पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर उभरेगा। एचपीकेसीए के बैनर तले प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा तथा गांव-गांव में ग्रामीण स्तर पर छूपी प्रतिभा को निखारकर आगे आने का मौके मिलेगा। इस मौके पर लुहणू वाट्र स्पोर्टस प्रभारी जमना ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, तनवीर खान, सराज अख्तर, निर्मला राजपूत, अनीता शर्मा, रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल चंदेल, पवन कुमार, शालू इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *