
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जुखाला क्षेत्र के साथ लगते पटवारखाना के पास एक कार से चोरो ने बीस हजार रु नगद, म्यूजिक सिस्टम , स्टपनी व अन्य सामान चोरी किया । ढढोग गाँव के कार मालिक मदन लाल ने बताया कि उन्होंने अभी पिछले महीने ही कार खरीदी थी इस कार को उन्होंने रात करीब दस पटवारखाना के पास अपनी दुकान के सामने खडा किया और वह खुद घर को चले गये । सुबह करीब 9 बजे जब वह अपनी कार के पास आये तो उन्होंने देखा कि कार की चालक साइड के शीशे की रबड़ निकली हुई है जब उन्होंने कार को खोल कर देखा तो पाया कि कार से म्यूजिक सिस्टम , एम्पलीफायर , स्पीकर , स्टपनी टायर , बीस हजार रु नगद व बच्चो के कपडे व अन्य सामान चोरी कर के ले गए है । मदन लाल ने बताया कि वह परिवार के साथ शोपिंग करके आए थे और रात को करीब दस बजे पहुंचे थे जिस कारण वह सारा सामान कार में ही छोड़ गये थे कि यह सारा सामान अगले दिन घर को ले जायेंगे लेकिन चोरो ने सारे सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरो ने इसी रात ब्रह्म्पुखर में एक कार मैकेनिक की दुकान पर खड़ी कारो के टायरो पर भी अपना हाथ साफ़ किया है । मदन लाल ने इस चोरी की शिकायत पुलिस चौकी नम्होल में दर्ज करवा दी है । ब्राह्मण जागरूकता मंच मारकंडेय इकाई के अध्यक्ष पंडित नवदीप दुर्वाशा ने चोरी की इस घटना को लेकर एसपी से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त लगाई जाए ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके । उन्होंने इस मामले में भी जल्द कार्यवाही करते हुए चोरो को पकड़ने की मांग की है।
